जीवन में हमे कुछ प्राकृतिक संकेत मिलते रहते है कि हमारे साथ भविष्य में क्या बुरा और क्या अच्छा होने वाला है। परन्तु हम समझ नही पाते की कब क्या होगा तो आज हम आपको बताते है की कब क्या संकेत मिलने से क्या होता है।
1. कौवा, गिद्ध और चील हमेशा आपके घर में वास करते है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है।
2. घर में काले रंग के चूहे बहुत ही हो रहे हो तो यह रोग और शत्रु का संकेत है।
3. घर में लाल रंग की चींटिया बहुत दिखाई दे तो समझ लीजिए कि धन का नाश होने वाला है।
4. बड़े पंख वाली चींटियां हो जाए तो यह घर में बिना मतलब के क्लेश करवाता है।
5. यदि पालतू बकरी खुदका दूध पीती हो तो घर में कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है।
6. अगर भगवान की मुर्तिया हाथ से अचानक छुट कर टूट जाए तो घर में विवाह आदि शुभ कार्यों में अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पडता है।
7. फर्श का चटकना गरीबी की निशानी माना जाता है।
8. घर में दूध बार-बार जमीन पर गिर जाता है तो यह क्लेश होने का संकेत है।
9. कुत्ते का रोना सुनाई दे तो वह बेहद ही अशुभ माना जाता है।
10. घर से निकलते ही सामने से विधवा स्त्री दिखाई दे तो यह कष्टदाई होता है यात्रा सफल नही होती।
11. घोंसला या छत्ता
यदि घर में किसी चिड़िया, कबूतर ने अपना घोंसला बना लिया है या फिर मधुमक्खी का छत्ता बन गया हो तो ये अच्छे संकेत नहीं हैं ।
12. टूटा दर्पण
घर में यदि टूटा हुआ कोई भी शीशा रखा हैं तो उसे फ़ौरन हटा दीजिये। वास्तुशास्त्र के अनुसार टुटा दर्पण घर में रखने से नकारात्मकता आती है ।